दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में पांच मार्च को अवकाश रहेगा। अब कॉलेज छह मार्च से खुलेंगे। विवि प्रशासन ने अवकाश की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी है। बता दें कि कॉलेजों में होली का अवकाश दो से चार मार्च तक निर्धारित था। दो मार्च को होलिका दहन तथा होली चार मार्च को होने के कारण दूर-दराज के शिक्षक एवं कर्मियों को पांच मार्च को कॉलेज पहुंचने में होने वाली कठिनाईयों के मद्देनजर कर्मचारी संघ ने कुलपति से पांच को विवेकाधीन अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। विवि की इस अधिसूचना से कॉलेज के शिक्षक-कर्मियों में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.