दरभंगा, अगस्त 15 -- दरभंगा। सेकंड इंटरनेशनल प्लैनेटरी पीस कॉन्फ्रेंस 2026 (आईपीपीसी 2026) के ब्रोशर का औपचारिक विमोचन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने किया। नो ग्लोबल पीस विदाउट ग्लोबल जस्टिस विषय पर केंद्रित कॉन्फ्रेंस 25-26 नवंबर को तारामंडल में आयोजित होगा। मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार चौधरी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव, सहायक प्राध्यापक डॉ. रघुवीर रंजन, दर्शन विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका राय, अक्षय कुमार झा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...