पिथौरागढ़, दिसम्बर 8 -- पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी का पौधरोपण आन्दोलन जारी है। अभियान के 510 वें दिन गुरुरानी ने डीडीहाट लधडा गांव स्थित कालसिन मंदिर में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत मनोहर सिंह बोरा के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस मौके पर मनोहर सिंह बोरा ने कहा इस अभियान से जुड़ना उनका सौभाग्य है। यहां उमेद सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह बोरा, अर्जुन सिंह कन्याल, प्रदीप सिंह कन्याल, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील साह उपस्थित रहे। वही अभियान के 511 वें दिन गुरुरानी ने अपने स्व. पिता तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में उल्का देवी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। बताया उनका पौधरोपण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.