लद्दाख में भवन ढहा, साठी के दो राजमिस्त्रियों की मौत
बगहा, जून 28 -- साठी , एक संवाददाता। लद्दाख के खालसी लखीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत यंग टांग में निर्माणाधीन चार मंजिला भवन का बड़ा हिस्सा ढह गया। हादसे में सथि थाना क्षेत्र के लछनौता गांव के बौद्ध टोला निवासी दो राजमिस्त्रियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों में इमाम मियां के पुत्र वजीर बैठा (27) और स्व. कुरेश देवान के पुत्र मोहम्मद फारूख (35) शामिल हैं। हादसा बीते शनिवार का है। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से शवों को पैतृक गांव मंगवाने की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, वजीर बैठा और मोहम्मद फारूख करीब दो महीने पहले ही रोजगार के सिलसिले में लद्दाख के यंग टांग गए थे। शनिवार को भी वे अन्य दिनों की तरह चार मंजिला निर्माणाधीन भवन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.