लद्दाख में प्राकृतिक गैस पर वैट पांच प्रतिशत किया
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- लेह/जम्मू। लद्दाख में गुरुवार को प्राकृतिक गैस (सीएनजी और पीएनजी) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) 21 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। इसका उद्देश्य सस्ती स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों का जीवन सुगम बनाना है। इस कदम से केंद्र की उस व्यापक योजना को बल मिलेगा, जिसका उद्देश्य पूरे लद्दाख में परिवारों तक पाइप वाली रसोई गैस पहुंचाने के लिए शहर गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार करना है। वैट में कटौती से लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र और अत्यधिक प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण ऊर्जा की ऊंची परिवहन लागत की भरपाई में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा, इससे उपभोक्ताओं के बीच स्वच्छ ईंधन की स्वीकार्यता भी बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.