नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- लद्दाख में भारत की पहली अधिक ऊंचाई वाली वन्यजीव सफारी अब हकीकत बन गई है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को स्नो लेपर्ड (बर्फीले तेंदुए) पर केंद्रित इस सफारी के लिए छह गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। लोक भवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश में वन्यजीव पर्यटन और सामुदायिक-आधारित संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही स्थानीय युवाओं और समुदायों के लिए स्थायी रोजगार का सृजन भी होगा।

वन्यजीव सफारी का निर्णय उन्होंने कहा कि लद्दाख में वन्यजीव सफारी शुरू करने का फैसला इस साल 5 अगस्त को घोषित किया गया था और इसे सिर्फ दो महीनों में पूरा कर लिया गया है।

गाड़ियों का संचालन प्रवक्ता ने कहा कि ये गाड़ियां शुरू में रुम्बक, शांग और उले जैसे चुनिंदा इलाकों में चलेंगी, जहां अक्सर हिम तेंदुए...