लद्दाख में एक दिन में 3 बड़े फैसले, कारगिल परिषद भंग; 8 जिलों में 100 सीटों पर होगा चुनाव
लेह, अक्टूबर 22 -- लद्दाख में बुधवार को प्रशासनिक और चुनावी मोर्चे पर कई अहम फैसले लिए गए। केंद्र शासित प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी पंचायत हलकों में आम चुनाव कराने की घोषणा की है। वहीं, लद्दाख प्रशासन ने कारगिल की तत्कालीन लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके अलावा, आठ जिलों में नई स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों के लिए कुल 100 निर्वाचन क्षेत्रों को अधिसूचित किया गया है।21 नवंबर को होंगे पंचायत चुनाव, आचार संहिता लागू लद्दाख के राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत हलकों में आम चुनाव के लिए 21 नवंबर 2026 की तारीख तय की है। आयोग के मुताबिक, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। चुनाव की घोषणा के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.