रुद्रपुर, मार्च 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा हरिद्वार में आयोजित 7वें उत्तराखंड राजनीति विज्ञान अधिवेशन के दौरान एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर की शोध छात्रा तब्बू मार्तोलिया को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान 'अनुच्छेद 370 का निरसन और लद्दाख की स्थिति' विषय पर उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया। अपने शोध में तब्बू मार्तोलिया ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद लद्दाख में हुए राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक परिवर्तनों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया। उनके शोध को निर्णायक मंडल और विषय विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहनीय बताया। उत्तराखंड राजनीति विज्ञान परिषद और भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का मुख्य विषय 'अनुच्छेद 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.