लदनियां में ब्राउन शुगर रैकेट का भंडाफोड़, सरगना सहित चार गिरफ्तार
मधुबनी, जून 26 -- लदनियां,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खाजेडीह कॉलेज के पीछे स्थित एक पुराने खंडहर में छापेमारी कर पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार लोगों को धर-दबोचा है। यह भी पढ़ें- 170 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खाजेडीह कॉलेज के पीछे खंडहर में कुछ अपराधी भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर खंडहर की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भाग रहे अपराधियों में से पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.