भागलपुर, मई 14 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित महेंद्र यादव ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद किया है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...