भागलपुर, सितम्बर 24 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में पिछले वर्ष हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लत्तीपुर निवासी बौकू यादव के पुत्र शिवा यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शिवा यादव लत्तीपुर गोलीकांड मामले में आरोपी था। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बहवलपुर के सुलभ शौचालय पर गरजा पालिका का बुलडोजर यह भी पढ़ें- 5 साल बाद मर्डर मिस्ट्री सुलझी, पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...