लतीफ भट मारा गया, CRPF पर हमला करने वाला कश्मीर में हो गया ढेर
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कुलगाम में CRPF जवानों को घायल करने वाला आतंकवादी लतीफ भट मारा गया है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने उमर निसार डार को भी ढेर कर दिया था। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें जवानों ने आतंकवादी को सरेंडर करने के लिए भी कहा था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भट की उम्र 23 साल थी और वह भारत में LeT का आखिरी कमांडर था। हालांकि, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। खबर है कि बुधवार सुबह उसे जंगलगाम गांव में घेर लिया गया था। इसके बाद पूरे गांव की घेराबंदी कर दी गई थी। भट साल 2025 से ही गायब है, जिसकी रिपोर्ट उसके परिवार ने दर्ज कराई थी। वह कुलगाम के ख्रेबान गांव का रहने वाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.