नई दिल्ली।, नवम्बर 19 -- India-Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट के एनकाउंटर के दिन ही कश्मीर को लेकर फिर जहर उगला है। उनका कहना है कि पाकिस्तान कश्मीरियों को अपना नैतिक और राजनयिक समर्थन तब तक देता रहेगा जब तक कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार खुद से निर्णय लेने का अधिकार नहीं मिल जाता। आपको बता दें कि भारत का साफ-साफ कहना है कि कश्मीर पर सिर्फ और सिर्फ भारत का अधिकार है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा पहले भी रहा है, आज भी है और आगे भी रहेगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने शहबाज शरीफ के भाषण का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए उनके हवाले से लिखा, ''मैं कब्जे वाले कश्मीर के शहीदों और जेलों में कठिनाइयां झेल रहे कश्मीरी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पाकिस्तान क...