चंदौली, जनवरी 2 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। नव वर्ष के अवसर पर वनांचल क्षेत्र स्थित लतीफशाह का पिकनिक स्थल सुबह से ही सैलानियों की हलचल से गुलजार रहा। घने कोहरे को चीरती हुई सूरज की लालिमा सुबह से ही लतीफशाह के सरोवर में प्रतिबिंबित हो रही थी। सूर्य की लालिमा जब सरोवर की जलधारा में सतरंगी लहरियों के बीच झलक रही थी, तो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे जमीन पर सितारे उतर आए हों। इस दृश्य को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग वनांचल के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने पहुंचे। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पूरे दिन पिकनिक का आनंद उठाया। कुछ लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए मनोरंजन में व्यस्त थे, वहीं विभिन्न धर्म संप्रदायों के लोग आध्यात्मिक दृष्टि से भी अपनी श्रद्धा अर्पित करते नजर आए। इस अवसर पर कुछ लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.