पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत सुरों की मलिका आशा भोसले के निधन पर लता मंगेशकर फैंस क्लब श्रद्धांजलि दी। आशा भोंसले के गीतों को गुनगुनाते हुए श्रद्धांजलि सभा में क्लब के अध्यक्ष डॉ. आदित्य पांडे ने उनका संक्षिप्त जीवन परिचय दिया। बताया कि अपनी बड़ी बहन स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तरह ही उन्होंने भी गायन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए। गजलें हो या शास्त्रीय संगीत, रोमांटिक गीत हजारों गीतों से वे अमर हैं। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोविंद कपूर, डॉ रश्मि प्रकाश, मंजू सिंह, डॉ भरत कंचन, डॉ. आस्था कंचन, डॉ प्रफुल्ल नारायण सक्सेना, डॉ ममता सक्सेना, आकांक्षा सिंह, अलकनंदा सिंह, डॉ. अनिल मिश्रा, संजय गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.