अयोध्या, मई 27 -- अयोध्या। राम धाम के लता मंगेशकर चौराहे पर सीएनजी के ऑटो रिक्शा में बुधवार की सुबह एकाएक आग लग गई। घटना के समय वाहन में पांच यात्री सवार थे। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड ने जब तक आग को बुझाया तब तक ऑटो रिक्शा जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक यात्रियों को लेकर ऑटो रिक्शा सरयू नदी की तरफ जा रहा था तभी एकाएक लता मंगेशकर चौराहे के पास उसमें आग लग गई। घटना सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। चालक ने तत्काल वाहन को रोका और यात्री जल्दी से कूद कर बाहर निकले। यह भी पढ़ें- अयोध्या से लौट रही कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला घटनास्थल से नया घाट पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है। इसलिए तत्काल पुलिस ने स्थल को भीड़ को खाली कराया और फायर ब्रिगेड को इस बात की सूचना दी। कुछ ही मिनट में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने क...