आरा, अगस्त 8 -- -राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष को बताया समाजवादी आंदोलन और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति आरा, निज प्रतिनिधि। राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता लताफत हुसैन के निधन के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार को उनके आवास पर पहुंचे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढ़स बंधाया। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लताफ़त हुसैन ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन समाजवादी आंदोलन और राजद परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

अपने विचार साझा करते हुए उन...