लताओं और डालियों से घिरे हैं बिजली के तार, बरसात में होगा संकट
धनबाद, जून 14 -- धनबाद में मानसून एक-दो दिन में आने ही वाला है। इसके बावजूद बिजली विभाग की तैयारी पुख्ता नहीं दिख रही है। बिजली के तार कई इलाकों में जंगली पेड़ और लताओं से घिरे हुए हैं। इससे बरसात के मौसम में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि मानसून आने के पूर्व पेड़ की डालियों की कटाई-छंटाई का काम विभाग की ओर से किया जाता था, लेकिन इस बार विभाग की ओर अभी तक यह काम शुरू नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि हल्की सी आंधी-बारिश आने पर पेड़ की डाली टूटकर तार व पोल पर अक्सर गिर रहे हैं। इससे लाइन ब्रेकडाउन हो रहा है। बिजली गुल हो रही है, जिससे लोगों को बिजली संकट के साथ-साथ पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
जंगली पेड़ों की समस्या पेड़ों की डालियां अक्सर बिजली तार पर गिर जाती हैं, जिससे शॉट सर्किट से घटना घटती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.