गुमला, अप्रैल 16 -- कामडारा। प्रखंड के लतरा गांव में गुरुवार को शिव पूजा समिति के तत्वाधान में मंडा पूजा सह मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद उठाया। इस दौरान आयोजित आधुनिक नागपुरी रंगारंग कार्यक्रम ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में लोग झूमते नजर आए और कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।मेले में दो स्थानों पर हब्बा-डब्बा का खेल भी चलाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों को अपना भाग्य आजमाते देखा गया। हालांकि कई लोग इस खेल में अपनी मेहनत की कमाई गंवाते भी नजर आए।आयोजन यह भी पढ़ें- बरलंगा में मंडा पूजा मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और पूरे दिन मेले का माहौल गुलजार रहा। यह भी पढ़ें- मुरुडीह में...