मथुरा, फरवरी 13 -- बरसाना में होने वाली लड्डू और लठामार होली की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने हेलीपैड से लेकर बरसाना की गलियों में निरीक्षण कर अधिकारियों को बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। होली पर यहां मुख्यमंत्री का आगमन भी संभव है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और वॉल पेंटिंग आदि कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताते चलें कि 24 फरवरी को लड्डू और 25 फरवरी को बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली होगी। इस होली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आते रहे हैं। इसे देखते हुए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने गोवर्धन से बरसाना की ओर पड़ने वाले रेलवे फाटक के आस-पास का जायजा लिया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.