औरैया, अगस्त 8 -- खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिधूना में मोतीचूर के लड्डू बनाने वाली दो इकाइयों पर छापा मारा। दोनों स्थानों से बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के चार नमूने लिए गए। एक इकाई में रखे 20 किलोग्राम फफूंद लगे मोतीचूर के लड्डुओं को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। इसके अलावा सलेमपुर से बिधूना आपूर्ति के लिए लाए जा रहे मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। अभियान में कुल पांच नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिलावट के संदेह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: 10 किलो मिलावटी हल्दी व 5 किलो चाट नष्ट खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने बिधूना के रामलीला मैदान स...