प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। ब्रह्मपुत्र मेल में एक महिला का छूटा बैग ढूंढकर आरपीएफ ने मंगलवार को उसे लौटाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मेल में सोमवार को सुधा पाठक का बैग छूट गया था। बैग में मंगलसूत्र, लड्डू गोपाल समेत अन्य कीमती सामान था। आरपीएफ ने बैग तलाश कर महिला को वापस किया। इसकी गहने की कीमत सवा दो लाख रुपये है। महिला को गहने से ज्यादा बैग में रखे लड्डू गोपाल को लेकर चिंता थी। बैग मिला तो सबसे पहले सुधा पाठक ने लड्डू गोपाल को देखा। उनकी आंखों भर आई। उन्होंने बताया कि लड्डू गोपाल की देखरेख के लिए वह यात्रा में भी साथ लेकर चलती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...