महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर स्थित श्रीश्याम मंदिर में चल रहे 50 वें स्वर्ण जयंती श्याम महोत्सव के दूसरे दिन श्याम भक्तों ने लड्डू गोपाल को सवामणि का प्रसाद व भजनों के बीच छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अपने श्रद्धा व भक्ति का रसपान कराया। इस बीच मंदिर परिसर श्रीश्याम के जयकारों से गूंज उठा।अखंड कीर्तन व भजन के बीच पूजा अर्चना के बाद श्याम प्रभु को सवामणि का प्रसाद चढ़ा कर श्याम भक्तों ने मनोवांछित फल की कामना की। दिन में 12 बजते ही पूड़ी सब्जी, दही बड़ा, फल, मिष्ठान्न, मेवा, माखन, मिश्री, सहित अलग-अलग प्रकार से तैयार किए गए छप्पन प्रकार के व्यंजनों को सजाकर श्रीश्याम प्रभु के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का विधिवत श्रृंगार कर पालकी में आसीन करा उन्हें भोग लगाया गया। इस बीच श्याम प्रभु के जयकारों से मंदिर परिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.