मोतिहारी, अप्रैल 7 -- अजय कुमार, तुरकौलिया। रघुनाथपुर के बालगंगा इलाके में जहरीली शराब कांड ने एक और परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। टेम्पो चालक लड्डू की मौत के बाद उसके घर में अब सिर्फ मातम और चिंता का माहौल है। लड्डू भाड़े पर टेम्पो चलाकर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा करता था। उसके निधन के बाद उसकी पत्नी, पांच मासूम बेटियां और वृद्ध मां के सामने अब गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उसकी बेटी गौरी का दर्द झकझोर देने वाला है। वह अपने पिता के शव से लिपटकर रोते हुए कह रही थी कि उसने हर किसी से अपने बीमार पिता के इलाज के लिए मदद मांगी। लेकिन समय पर कोई सहयोग नहीं मिला। अगर सही इलाज मिल जाता, तो आज उसके पिता उनके बीच होते। पत्नी ललिता देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि घर की सारी जमा-पूंजी इलाज में खर्च हो गई। अगर पैसे होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.