अमरोहा, अप्रैल 22 -- अमरोहा, संवाददाता। जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को मंगलवार दोपहर में भोजन पैकेट दिए गए। पैकेट खोलने पर इनमें रखे लड्डुओं में फफूंदी और सब्जी में गिंडार देख शिक्षक भड़क गए। प्रशासन पर जनगणना कार्मिकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शिक्षकों ने भोजन करने से इनकार करते हुए पैकेट एक ही जगह पर जमा कर अधिकारियों को दिखाए।गौरतलब है कि मंगलवार को अमरोहा-जोया रोड पर एक संस्थान में कार्मिकों को जनगणना का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। दोपहर में कार्मिकों को भोजन पैकेट भिजवाए गए। कार्मिकों में अन्य विभागों के साथ ज्यादातर शिक्षक थे, उन्होंने भोजन पैकेट खोले ही थे कि पैकेट में रखे मोतीचूर के लड्डुओं पर फंफूदी जैसी लगी देख कार्मिक भड़क गए। यह भी पढ़ें- अंतिम दिन भी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे 226 जनगणनाकर्मी तुरंत ही सभी कार...