मुंगेर, मार्च 15 -- धरहरा ,एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शनिवार को लड़ैयाटांड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने जनसुनवाई भी की, जिसमें भूमि विवाद से संबंधित तीन मामले सामने आए। संबंधित पक्षों की बात सुनने के बाद उन्होंने मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही उन्होंने थाना के अभिलेखों को अद्यतन रखने और आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर सत्यनारायण मंडल, थानाध्यक...