चम्पावत, मार्च 27 -- बाराकोट के लड़ीधुरा मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर में सुंदर कांड का आयोजन भी किया। पुरोहित संजय जोशी और कैलाश चौबे ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मुख्य यजमान रमेश जोशी और जगदीश जोशी रहे। सुंदर कांड और भंडारे का खर्च दिल्ली रहने वाले पम्दा निवासी योगेंद्र प्रसाद जोशी ने किया। आयोजन में जगदीश सिंह, रमेश जोशी, प्रकाश सिंह, रिंकू वर्मा, प्रदीप ढेक, राजेंद्र अधिकारी, गोविंद अधिकारी, सूरज अधिकारी, भुवन अधिकारी, नैंन सिंह, शंकर अधिकारी, शिवराज अधिकारी, संजय अधिकारी, पवन अधिकारी, दिव्यांशु अधिकारी, मंजू अधिकारी, कविता बोहरा, नगेंद्र जोशी ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...