मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी। हर घर अधिकार रैली को गांधी मैदान में संबोधित करते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी गरीबों के आंसू की उम्मीद हैं। नफरत के खिलाफ आंधी का नाम प्रियंका गांधी है। यह लड़ाई देश में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ है। सत्ता हथियाने के लिये नहीं। उन्होंने कहा कि देश के लोग अगर कहीं देख रहे हैं तो कांग्रेस की ओर। जिस प्रकार गांधी जी ने आजादी की लड़ाई चम्पारण से शुरु की थी उसी प्रकार प्रियंका गांधी ने हर घर अधिकार रैली की हुंकार चंपारण से भरी है। कांग्रेस शासन काल में बिहार में दो दो दलित मुख्यमंत्री मिले थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो बंद चीनी मिल चालू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.