लड़ाई तो अंदर हुई, फिर फ्लाईदुबई के विमान की टेल कैसे टूटी, हवा में नीचे गिरने के दौरान ऐसा क्या हुआ?
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबाई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के भीतर हुई हिंसक झड़प और चाकूबाजी के दौरान यह विमान 34,000 फीट की ऊंचाई से मात्र दो मिनट के भीतर घटकर करीब 16,600 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था। सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सामने आई तस्वीरों में बोइंग 737 विमान के टेल सेक्शन (रडर और APU एरिया) में टूट-फूट और पैनल उखड़े हुए दिखाई दिए हैं। विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, यह नुकसान विमान के बहुत ज्यादा रफ्तार से अचानक नीचे की तरफ गिरने और एयरोडायनामिक दबाव का नतीजा है। एयरोडायनामिक दबाव आम तौर पर चलती हुई हवा के कारण किसी वस्तु पर पड़ने वाले दबाव को कहते हैं। विमान, कार, रॉकेट या इमारत के आसपास हवा की रफ्तार और दिशा बदलने से उस पर बल और दबाव पैदा होता है।'इमरजेंसी डिसेंट' क्या होता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.