लड़ाई के दौरान घोड़े की टक्कर से महिला की मौत
बगहा, मई 16 -- नरकटियागंज, हिंस/ निप्र। नगर के सर्वाधिक व्यस्त रहने वाले महात्मा गांधी मार्ग में गुरुवार की शाम में आवारा घोड़े की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। उसकी पहचान रामनगर थाने के डैनमरवा के सलाउद्दीन की पत्नी अजमेरी खातून (23) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला शादी की खरीददारी को लेकर गुरुवार को नरकटियागंज बाजार आई थी। महात्मा गांधी मार्ग में वह खरीदारी के लिए एक से दूसरे दुकान में घूम रही थी। इसी बीच महात्मा गांधी मार्ग में आपस में लड़ रहे आवारा घोड़े तेज गति से दौड़ने लगे और महिला को टक्कर मार दी। महिला घटनास्थल पर ही बेसुध हो गई। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में गए। यहां से उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- आवारा घोड़े में महिला को मारी टक्कर,मौतघटना के बाद के घटनाक्रम हालांकि इलाज में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.