औरंगाबाद, फरवरी 10 -- बिहार के औरंगाबाद जिले में 4 लड़कियों के एक साथ आत्महत्या कर लेने के मामले में अब अहम खुलासा हुआ है। सोमवार को यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी लड़कियों के परिजनों ने उन्हें लड़कों से घुलने-मिलने के लिए मना किया था। इसी बात से नाराज होकर सभी ने एक साथ जहर खा लिया। यहां बता दें कि 29 जनवरी को हसपुरा थाना इलाके में 10-14 साल के बीच की 5 लड़कियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद इनमें से सिर्फ एक लड़की की जान बच सकी थी। सभी मृत लड़कियों का उसी दिन बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय मीडिया में इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू की थी। औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल ने कहा, 'इस घटना में एकमात्र जिंदा बची लड़की के बयान के मुताबिक, परिवार के सदस्यों द्वारा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.