लड़कों का रेट 8 से 10 लाख, लड़कियों का रेट आधा; दिल्ली में कैसे हुआ मासूमों के सौदे का भंडाफोड़
नई दिल्ली, जून 20 -- दिल्ली में बच्चों की तस्करी से जुड़े गैंग का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने अब इस मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बेगमपुर स्थित हीरा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की दूसरी मंजिल को खरीदे गए नवजात शिशुओं को रखने का ठिकाना बनाया गया था। बच्चों को खरीदार मिलने तक वहीं रखा जाता था और उनकी देखभाल के लिए नर्सों की व्यवस्था थी। पुलिस जांच के अनुसार, गिरोह पिछले दो सालों में करीब 30 बच्चों की बिक्री कर चुका है। पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 5 बच्चों को रेसक्यू किया है। जानकारी के मुताबिक ये गैंग गरीब परिवारों से या 8-10 हजार रुपए में बच्चे खरीदकर या चुराकर ऐसे लोगों को बेचता था जिनके पास बच्चे नहीं है। इसके लिए रेट भी फिक्स था। लड़कों को 8 से 10 लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.