भोपाल, मई 19 -- ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक के बाद एक होते खुलासे चौंकाने वाले हैं। एक तरफ ट्विरशा का परिवार ससुराल वालों पर दहेत प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगा रहा है तो वहीं ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के दिमागी तौर पर बीमार और नशे की आदी होने का दावा किया है। पति समर्थ ट्विशा की मौत के बाद से फरार चल रहा है। उसकी अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज कर दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर ही है। इस बीच गिरिबाला सिंह ने सोमवार को मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी और ट्विशा और उनके परिवारवालों को लेकर कई बड़े दावे किए। इस दौरान वह कई बार भावुक हुईं और। उन्होंने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि लड़के झूल नहीं पाते, इसलिए वह अपराधी बना दिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विशा को नशे की लत थी। उसने प्रेग्नेंसी क...