ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 23 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका की लाश बरामद हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों लिवइन रिलेशन में रह रहे थे। मगर लोगों के ये बता रखा था कि वो पति-पत्नी हैं। शुरूआती जानकारी में पता चला है कि प्रेमी ने प्रेमिका का मर्डर किया, इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।प्रेमी फंदे से लटका, प्रेमिका फर्श पर पड़ी थी नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक देवरिया का रहने वाला 28 वर्षीय गुड्डू पासवान उर्फ गोलू अपनी लिव-इन पार्टनर ज्योति के साथ किराए के मकान में रहता था। बुधवार की रात एक बंद कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर गुड्डू का शव...