बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम विजईडीह में जमीन विवाद को लेकर विपक्षियों ने लड़के की पिटाई के बाद परिजनों को धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम विजईडीह निवासी मंगनू ने गुरुवार को बताया कि जमीन विवाद को लेकर गांव के रईश, हसमुल्ला व तरीकुन निशा ने 12 वर्षीय बेटे मोहम्मद आशिब की लाठी-डंडों से पिटाई की। लड़के के दाहिने पैर व शरीर पर काफी चोट लगी है। लड़के का पैर भी टूट गया है। बेटे को बचाने गया तो विपक्षियों ने खदेड़ लिया। विपक्षी दबंग किस्म के लोग हैं, जो आएदिन जान-माल की धमकी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मंगनू की तहरीर पर विपक्षी रईश, हसमुल्ला व तरीकुन निशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.