गंगापार, अप्रैल 18 -- इलाके के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके पुत्र की शादी प्रतापगढ़ के देल्हूपुर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री के साथ तय थी। 20 अप्रैल को बेटे की बारात जानी थी। अचानक कन्या पक्ष के लोगों ने कहा कि वर का रंग सांवला है। वह शादी नहीं करेंगे। इस घटना से आहत वर पक्ष कन्या पक्ष के घर गया परन्तु फिर भी शादी करने से साफ इंकार कर दिया गया। वर पक्ष के लोगों का कहना है कि वह शादी का निमंत्रण कार्ड वितरित कर चुका है और टेंट भोजन आदि का एडवांस भी दे चुका है। यह भी पढ़ें- शादी से पहले दुल्हन के अश्लील फोटो वायरल, फेसबुक और इंस्टा पर बना फर्जी अकाउंट; केस दर्ज ऐन वक्त पर जबकि शादी के चंद दिन बचे हैं इंकार करके उसका और परिजनों का अपमान किया गया। वर पक्ष का आरोप है कि सगाई में दिया गया सामान और पैसा भी वापस नहीं लौटाया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.