प्रयागराज, मई 1 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। मलाक हरहर चौराहे के पास गुरुवार देर रात एक किन्नर को कार सवार युवकों ने लड़की समझकर अपहरण कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने भदरी चौराहे के पास कार रोककर किन्नर को मुक्त कराया। हालांकि, देर रात फाफामऊ थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्ष के बीच सुलह समझौता हो गया।शांतिपुरम की एक किन्नर गुरुवार को देर रात एक संगीत कार्यक्रम से घर लौट रही थी। मलाक हरहर चौराहे के पास खड़े वाहनों से लिफ्ट मांगने लगी। आरोप है कि इसी बीच कार सवार पांच युवकों ने उसे लड़की समझकर जबरन हाथ पकड़कर कार के अंदर खींचकर बैठा लिया और तेज रफ्तार से सोरांव की ओर बढ़ गए। कार के अंदर किन्नर के साथ छेड़खानी व कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की गई। फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से शिकायत पत्र नहीं दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.