सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- यूपी के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि युवक के गले में जूतों की माला डालकर उसे घुमाया गया। उधर, युवक की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक से हजारों रुपये भी ऐंठ लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर, इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद के रहने वाले अहसान के बेटे अब्दुल सत्तार ने बताया कि उसकी सगाई थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाड़ा गांव की एक युवती से तय हुई थी। बीते चार दिसंबर को युवती के परिजनों ने शादी को लेकर बातचीत करने के लिए उसे अपने घर बुलाया। वह अपने जीजा और मां के साथ वहां पहुंचा। आरोप है...