धनबाद, अप्रैल 25 -- रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित कृषि बाजार में 20 वर्षीय युवक रोहित कुमार की गला रेतकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 20 मार्च शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ हालत में मिले शव से इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले में धनबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का खुलासा किया है। धनबाद थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोहित की हत्या के मामले में उसकी बहन रितु कुमारी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं। यह भी पढ़ें- कोर्ट मोड़ कृषि बाजार में हुई युवक की हत्या में तीन हिरासत में जांच के दौरान भिश्तीपाड़ा एचई स्कूल के 35 वर्षीय जीतू यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.