गोंडा, फरवरी 5 -- मनकापुर, संवाददाता। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र से युवतियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन को गांव का ही युवक भगा ले गया है। दूसरे प्रकरण में महिला ने बताया कि उसकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर अपने परिजनों की मदद से घर से ले गया। पीड़िता की मां ने बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। तीसरे मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते 18 जनवरी की रात उसकी लगभग 18 वर्षीय बेटी को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह बताया कि तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.