सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी एक महिला की तहरीर पर लड़की भगाने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगो पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी एक महिला ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च को शाम करीब 7 बजे उसकी नाबालिग बेटी को किशन कुमार यादव पुत्र बलराम यादव निवासी कठौतिया द्वारा गोबरे पुत्र लौटन जायसवाल की पत्नी निवासी जुड़वनिया के सहयोग से भगा ले गया है। शिकायतकर्ता करने वाली महिला के मुताबिक आरोपी महिला उसकी लड़की से मोबाइल के जरिए किशन कुमार से बातचीत करवाती थी। जिसके मिली भगत से वह बहला फुसला कर भगा ले गया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.