सासाराम, अप्रैल 21 -- सासाराम। नगर थाना पुलिस ने लड़की भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र से लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया गया था। मामले में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के गंगवलिया गांव निवासी बीरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...