लड़की ने हनी ट्रैप का जाल बिछाकर किया ब्लैकमेल, पहले वसूले लाखों फिर किया रेप केस
मुख्य संवाददाता, जुलाई 26 -- यूपी के बरेली में हनीट्रैप में फंसाकर महिला ने एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करके दो लाख रुपये की वसूली कर ली। पीड़ित ने थाना प्रेमनगर में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर में सैनिक कॉलोनी निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि गांधीपुरम में रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाली अमृत कौर ने 28 अप्रैल को उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर थाना बारादरी में झूठी शिकायत की।हनीट्रैप में फंसाकर नकद व ऑनलाइन माध्यम से दो लाख रुपये पहले ही वसूल चुकी है। रुपये देने से इनकार किया तो यौन शोषण के झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भिजवाने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी देना शुरू कर दिया। थाना प्रेमनगर गए तो अमृत कौर और साथियों ने रुपये न देने पर जेल जाने के लिए तैयार रहने के लिए धमकाया। अभिषेक का कहना है कि युवती के खिलाफ थाना प्रेमनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.