गाजियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद के वेव सिटी थानाक्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार बाइक डासना स्थित आईएमएस कॉलेज के सामने बने अंडरपास की दीवार में टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रही 19 साल की लड़की की मौत हो गई है। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा युवक घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की तेज रफ्तार में R15 नामक महंगी स्पोर्ट बाइक चला रही थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।देर रात घर नहीं लौटे, तो शुरू हुई खोजबीन पुलिस के मुताबिक, टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा स्थित इकबाल कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय इकरा और 20 वर्षीय हासिम शनिवार को घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की। दोनों के परिजन रातभर उन्हें ढूंढते रहे। मुरथल, दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.