लड़की ने किसी और से कर ली शादी, नाराज युवक ने लड़की के दरवाजे पर खुद को लगाई आग
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 25 -- यूपी के प्रयागराज में कीडगंज के कृष्णा नगर मोहल्ले में शुक्रवार की भोर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। उसने मोहल्ले की एक युवती के दरवाजे पर जाकर आत्मघाती कदम उठाया। गंभीरावस्था में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, युवक की मां ने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा नगर के 26 वर्षीय शनि सोनकर की मऊ जिले की मूलनिवासी एक युवती से गहरी दोस्ती थी। युवती और उसका परिवार मोहल्ले में वर्षों से किराए पर रहता है। कुछ महीने पहले युवती ने अहमदाबाद में काम करने वाले एक युवक से शादी कर ली। इससे शनि नाराज चल रहा था। तीन दिन पहले युवती मायके आई थी। आरोप है कि शनि शुक्रवार की भोर में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.