लड़की छेड़ने के केस को अनुज सिंह ने झूठा बताया, प्रशांत किशोर बोले- सबूत हो तो नाम वापस लेंगे
पटना, सितम्बर 28 -- पटना स्नातक एमएलसी सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर के साथ मीडिया के सामने आए अनुज ने कहा कि उनके खिलाफ नवादा में लड़की से छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ था, वह झूठा है। उस मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है और वह कभी जेल नहीं गए। वहीं, प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी किसी ऐसे प्रत्याशी को टिकट नहीं देती, जिस पर संगीन अपराध का मामला हो। अनुज सिंह के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस केस में कोई तथ्य या सबूत नहीं हैं। हालांकि, पीके ने यह भी संकेत दिए कि अगर उनके खिलाफ कोई सबूत मिले तो उनका नाम वापस लिया जा सकता है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किसोर ने पटना सोमवार को पटना में मीडिया से बातचीत में अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर पार्टी की नीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.