इंदौर, जनवरी 30 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में नाचते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करने वाले रंजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनका डिमोशन। एक चैट विवाद में विभागीय जांच के बाद रंजीत का डिमोशन (पद घट जाना) हो गया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पद से हटाकर उन्हें दोबारा आरक्षक बना दिया गया है। पिछले दिनों एक युवती ने कुछ चैट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रंजीत सिंह पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाने और ड्यूटी अनुशासन के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के बाद विभाग ने कड़ा फैसला लेते हुए रणजीत का डिमोशन आदेश जारी कर दिया है। पुलिस उपायुक्त प्रकाश परिहार की ओर से 28 जनवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रंजीत सिंह को दिया गया कार्यवाहक प्रभार निरस्त किया जाता जाता है। रंजीत सिंह को आरक्षक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.