लड़की को भगाने का आरोपी धराया
धनबाद, मई 22 -- केंदुआडीह पुलिस ने नाबालिग अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की को शादी की नीयत से भगाने के मामले का महज 17 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक गोधर 6 नंबर निवासी अनिकेत उर्फ पांडा चौहान को गिरफ्तार कर लिया। वह निजी कार चालक है। जानकारी के अनुसार युवक का नाबालिग लड़की के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से संबंध था। बुधवार की रात लगभग 9 बजे लड़की अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद रात करीब 11 बजे केंदुआडीह थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हो गई। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रैक करनी शुरू की और लगातार दबाव बनाए रखा। पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर युवक लड़की को लेकर वापस केंदुआ क्षेत्र लौट आया, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.