बिजनौर, जून 10 -- 20 अप्रैल को लड़की की मां ने थाना मंडावर में तहरीर देकर इनामपुरा निवासी पर आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। थाना मंडावर क्षेत्र निवासी विशाल पुत्र जसराम गांव इनामपुरा के खिलाफ थाने में एक लड़की की मां ने तहरीर देते हुए बताया था। कि मेरी पुत्री को आरोपी विशाल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने पुत्री की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था और आरोपी की तलाश में जुड़ गई थी। मंगलवार को मंडावर थाना पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष संजय तोमर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...