आगरा, दिसम्बर 13 -- सहावर थाना इलाके के एक गांव में एक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाते युवक को लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ घेर लिया। इस दौरान युवक ने गाड़ी से भागने की कोशिश की तो पिता ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिससे पीड़ित पिता के पैर में चोट भी लगी है। शनिवार को चौबीस घंटे बीतने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई नहीं करने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। हंगामा करने लगे तो पुलिस ने बाद में देर रात कार्रवाई करने के लिए तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। समाचार भेजे जाने तक परिजनों के साथ ग्रामीण थाने पर जमे हुए थे। परिजनों ने थाने में पुलिस को बताया कि, युवक उसकी पुत्री को चार पहिया गाड़ी से बुहलाफुसला ले जा रहा था। जैसे ही उसकी जानकारी मिली तो वह गांव के बाहर रोक लिया। परिजनों की सूचना पर अन्य ग...